A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, समिति 30 दिनों के भीतर करेगी प्रतिवेदन प्रस्तुति

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, समिति 30 दिनों के भीतर करेगी प्रतिवेदन प्रस्तुति

Screenshot 20240721 1755292 2
महासमुंद/रायपुर : – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालक, पंचायत संचालनालय प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, विकास आयुक्त कार्यालय मो.यूनूस को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!