A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द मिलने वाला है 500 रु में गैस सिलेंडर – बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द मिलने वाला है 500 रु में गैस सिलेंडर - बृजमोहन अग्रवाल

महासमुंद/रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल्द 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलने लगेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मतदाता सम्मेलन के दौरान गैस की कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के पहले प्रदेश में 500 रूपये गैस सिलेंडर मिलना चालू हो जायेगा।
इसका लाभ उन महिलाओं को ही मिलेगा जिनके नाम पर गैस सिलेंडर है।
आपको बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था जो अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ पर देखने को मिलेगा।
सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”











