
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अच्छे दिन आते हुए दिखाई दे रहे है। जिओ, वीआई, एयरटेल के डाटा एवं कॉलिंग रेट मे बढ़ोतरी के बाद से ग्राहक अब फिर से बीएसएनएल से जुड़ने लगे है। नागपुर शहर मे एक महिने मे जहां 1500 ग्राहक जुड़ते थे वही अब जुलाई महिने मे 25’दिनो मे नागपुर मे 19,500नये ग्राहक बीएसएनएल से जुड़ गये है। इनमे से सभी लोगो ने अपने मोबाइल सीम को बीएसएनएल मे पोर्ट करवाए है। इस बात की जानकारी बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक द्वारा एक प्रेसवार्ता मे दी गई। बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने कहा कि शहर मे 160 तथा पुरे जिले मे 454 नये टॉवर लगने वाले है। जिसमे नेटवर्क समस्या नही रहेगी। उन्होंने कहा कि नागपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे भी नेटवर्क मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। केंद्रीय बजट मे भी बीएसएनएल सहित एमटीएनएल के मूलभूत आधार संरचना को मजबूत करने के लिए बजट आबंटित किया गया है। बीएसएनएल ने अपने सॉफ्टवेयर को आधुनिक रूप देने का काम भी शुरू कर दिया है। बीएसएनएल ने 5जी सर्विस पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। 4जी टॉवर को 5जी मे बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।









