ताज़ा खबर

बाप तहसील के आखली ग्राम में विधुत विभाग के कर्मचारियों की मनमर्जी के खिलाफ उर्जा मंत्री के नाम सहायक अभियंता बाप के मार्फत कारवाई केलिए भेजा ज्ञापन

पद के दुर उपयोग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज करवाने एवं आर्थिक नुकसान की भरपाई की गई मांग

हमीरपुरा फिडर में बिना कारण बिजली कटौती कर हाटाया गया जम्पर 

IMG20240726122228
oplus_32 बाप तहसील के आखली ग्राम के हमीरपुरा फिडर में पिछले तीन दिनों से कृषि कनेक्शन पर लाइट सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसको लेकर किसानों में भारी रोष उत्पन्न था बिजली विभाग के कर्मचारियों को बार-बार फोन करने पर भी कोई सही जवाब नहीं दिया गया जब किसान द्वारा स्थानीय लाइन मैन को फोन कर जानकारी दी गई तो बताया गया कि लाइन फोल्ड है जब किसान द्वारा जांच कि गई तो पता चला कि बिच में लाइन का सिड डाउन देकर जम्पर हटाया गया है जब विधुत विभाग के एफ आर पार्टी को पुछा गया तो बताया गया कि कोई लाइन फोल्ड नहीं है  किसानों ने बताया कि कौन सही है कौन गलत या तो बिजली विभाग ही बता सकता है लेकिन हमारे टुबेल पर जो लाइट बंद कि गई है वो ग़लत है तथा कर्मचारियों की मनमर्जी अनुसार जम्पर हटाया गया है

किसान का टुबेल जहां बिजली के भरोसे मुंगफली बोई गई जो लाइट के इंतजार में बेकार हो रही है तथा आर्थिक नुकसान हुआ है 

IMG20240726122312
oplus_0 किसान द्वारा मुंगफली बिज की बोवाई कर रखी थी जो बिजली विभाग के कर्मचारियों की मनमर्जी एवं लापरवाही बरतने के कारण आज उक्त खेत बिना पानी के पड़ा है सरकार भले ही बड़े बड़े दावे करती है लेकिन मौके पर किसानों कि स्थिति गंभीर बनी हुई है

किसान अशोक कुमार ने बताया 

मैंने पिछले दो महीने से लगातार आखली ग्राम में टुबेल पर कार्यरत हु तथा खेती पर निर्भर हु लेकिन लाइट नहीं होने के कारण आज बहुत परेशान हु बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती कर्मचारी मनमर्जी करते हैं तथा हमेशा झूठ बोल कर आपनी जिम्मेदारी से पला जाड़ लेते हैं

सहायक अभियंता बाप ने बताया 

किसानों द्वारा आज शिकायत की गई है जिसकी जांच जेईएन को दी गई है

किसान एस एल ने बताया 

मेरे द्वारा राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत आखली ग्राम में टुबेल इजहारे एक वर्ष के लिए लिया गया है तथा एक वर्ष तक पावर आफ आर्थर मेरे पास है इसलिए उक्त खेत कि बुवाई जोताई मेरे द्वारा ही कि जा रही है मेरे द्वारा दो बार रजिस्टेड विधुत विभाग जोधपुर के हेल्पलाइन पर की गई थी तथा सहायक अभियंता बाप को टेलीफोन जरीये बताया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई सहायक अभियंता द्वारा आधी बारिश का हवाला दिया गया तथा बिजली विभाग का संयोग प्रदान करने को कहा गया 

जिस पर किसान एस एल दारा ट्रेक्टर गाड़ी आदमी आदि का सहयोग करने की हामी भरी गई लेकिन पता करने पर बिना फोल्ड ही जम्पर हटाया गया तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमर्जी करना पाया गया अन्य काई किसानों ने बताया कि हमीरपुरा फिडर पर राजनीतिक द्वेष पुर्ण भावना के साथ लाइट सप्लाई करते आए हैं हमने तो काई दफा शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती आपसे भी कुछ नहीं होगा ये विधुत विभाग ऊंची पाहुच वाले कर्मचारी हैं

किसान एस एल ने दिये गये ज्ञापन में बिजली विभाग को सुचित करते हुए कहा है कि यादि समय रहते प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मुझे आर्थिक मानहानि का दावा बिजली विभाग के खिलाफ करने पर स्वतंत्र रहुगा इसमें किसी भी प्रकार का उजर इतराज वा बिजली विभाग का दावा मान्य नहीं होगा

रिपोटर के आर वंदे भारत न्यूज़ बाप 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!