?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

कूड़ा नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

उसका बाजार। नगर पंचायत के पुराने रेलवे पुल के पास कूड़ा नदी में शुक्रवार की शाम डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उसका बाजार थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव का निवासी फौजदार हैं। वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे, इसी बीच वह शौच के लिए नदी के किनारे चले गए। पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी के बीच चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब तक उन्हें बचाने पहुंचते वह डूब गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंचे। एसओ चंदन कुमार ने नदी से फौजदार को बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा कराया जा चुका था।

Back to top button
error: Content is protected !!