A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जयपुर में लगातार मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट, रेलवे से लेकर सड़कें बनी दरिया

रिपोर्टर, अशोक राय

जयपुर में हो रही झमाझम मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट, रेलवे से लेकर सड़कें बनी दरिया।

रिपोर्टर: अशोक राय
जयपुर में पिछले रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एयरपोर्ट, रेलवे से लेकर सड़कें दरिया का रूप धारण कर चुकी हैं। कुछ विद्यालयों ने अनहोनी की समस्या से बचाने के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी वहीं एक जगह स्कूल बस व वैन पानी के बहाव में फंसे गए और जमीन धंसने से वहीं फंस गए। सीकर रोड पर पानी का बहाव इतना तेज है कि गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया है । बसों व गाड़ियों में पानी भर गया है।
वहीं विश्वकर्मा स्थित रोड नम्बर 17 से मिली जानकारी के अनुसार एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया जिससे परिवार के तीन लोग अब तक गायब हैं। पानी का वेग और कटाव इतना तीव्र था कि इसमें टैक्टर, बुलडोजर व अन्य गाड़ियां पानी में जमीन धंसने से जमीन में समा गई । प्रशासन ने लोगों को सावधानी रखने की अपील की है ।Screenshot 2024 0801 123018 Screenshot 2024 0801 123531

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK KUMAR RAI JAIPUR RAJASTHAN

ओज कवि, पत्रकार , "अपने ही लहू से तिलक लगा माता का भाव सजाता हूं "
Back to top button
error: Content is protected !!