ताज़ा खबर

09अगस्त 1942अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कोतवाली थाना के पास वीर अमर शहीदों के स्मारक पर भाजपा नेता dr मनीष पंकज मिश्रा समेत अन्य नेताओं द्वारा पुष्प और माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

🎉9 अगस्त 1942 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया कोतवाली थाना के पास और गया स्थिति धामी टोला में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दिए अपने प्राणो की आहुति देने वालों मे अमर शहीद जगरनाथ मिश्रा, शाहिद भुई राम एवं कैलाश राम सहित अन्य वीर अमर शहीदों को शहीद स्मारक जाकर नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मिडिया प्रभारी संतोष ठाकुर सहित अन्य नेताओ के द्वारा वीर अमर शहीदों के स्मारक पर पुष्प और माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा यह दिन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का हिस्सा था, जिसे महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को मुम्बई के गोवालिया टैंक मैदान से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आरंभ किया था। महात्मा गांधी जी के “करो या मरो” के आंदोलन में गया के उक्त शहीदों नें गया कोतवाली थाना के पास स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वे ब्रिटिश सत्ता का विरोध करते हुए थाने पर तिरंगा फहराने का संकल्प ले चुके थे। ब्रिटिश पुलिस ने इन निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग शहीद हो गए। इन शहीदों की वीरता ने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम को और प्रबल कर दिया।धामी टोला में भी स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहां भी ब्रिटिश पुलिस ने बर्बरता दिखाई और कई निर्दोष लोगों को गोली मार दी। इन अमर शहीदों की कुर्बानी ने गया के लोगों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ iसंघर्ष को और तेज कर दिया।
कोतवाली थाना और धामी टोला के इन वीर शहीदों की याद में हर साल 9 अगस्त को स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें उनके बलिदान की याद दिलाता है और स्वतंत्रता की महत्ता को समझने का अवसर प्रदान करता है। उनके बलिदान ने हमें आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,उन अमर शहीदों को हमें आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ नमन करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर महेश यादव बबलू गुप्ता,संजय यादव।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

 

Back to top button
error: Content is protected !!