A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

विदिशा- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा

विदिशा जिले में “हर घर तिरंगा अभियान” 09 से 15 अगस्त तक उत्साह के साथ मनाया जाएगा
#HarGharTiranga
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शी निर्देश पर इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा अभियान” 09 से 15 अगस्त 2024 की अवधि में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना है।

कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में मनाये जाने के लिए सभी निकाय से लेकर सम्पूर्ण प्रदेश में समस्त जन प्रतिनिधियों तथा जनसाधारण द्वारा अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ स्वाधीनता का उत्सव मनाया जाएगा। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर तिरंगा यात्राएंं, तिरंगा रैलियांं, मैराथन, तिरंगा संगीत समारोह, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा शेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेFB IMG 1718710404175ला आयोजित किये जाएंगे। अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित करते हुए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किए जाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सम्बंधित विभाग अपने दायित्वों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने की कार्यवाही करेंगे। जिलेवार गतिविधियों के वीडियों / छायाचित्रों एवं संक्षिप्त विवरण संलग्न रिपोर्टिंग टेम्पलेट में ई-मेल swarajbhawan2@gmail.com पर
आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए के निर्देश दिए हैं।

तिरंगा रैली –

जिला मुख्यालय पर पुलिस बैड के साथ तिरंगा रैली का आयोजन मंगलवार 13 अगस्त को किया गया है। रैली नीमताल चौराहे पर सम्पन्न होगी जहां तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। उक्त रैली में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिकों सहित अन्य प्रतिष्ठानो के नागरिक शामिल हो सकेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!