A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा 18 अगस्त रात 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

IMG 20240818 WA0124उत्तर प्रदेश, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि 18 अगस्त की रात 12बजे से 19 अगस्त की रात 12बजे तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस घोषणा के बाद राज्य की महिलाएं इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं।

योगी सरकार का यह निर्णय प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर जब बहने अपने भाइयों से मिलने के लिए लंबी दूरी तय करती हैं। ऐसे में यह मुफ्त यात्रा सुविधा उनके लिए बहुत ही सहायक साबित होगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का टिकट नहीं लेना होगा। बस में प्रवेश करने पर उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य इंतजाम करने को भी कहा है।

प्रदेश भर में इस योजना के लागू होने से लाखों महिलाओं को इस रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की है कि वह इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और सुरक्षित यात्रा करें। यूपी की महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जब वह बिना किसी खर्च के अपने प्रिय जनों से मिल सकेंगीं।

यह योजना न केवल महिलाओं के लिए सुविधा प्रदान करती है बल्कि उनके अधिकार और सम्मान के लिए भी पुष्टि करती हैं। महिलाएं 18 अगस्त की रात 12:00 से 19 अगस्त की रात 12:00 तक राज्य परिवहन निगम की किसी भी वस में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज या टिकट की आवश्यकता नहीं होगी। बस में चढ़ते ही उन्हें यह सुविधा स्वत: ही प्राप्त हो जाएंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!