A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच में तिरंगे की आन बान शान में निकली हर घर तिरंगा अभियान रैली

c64eadc94d073d99b22de9f5bd4bafd1

 

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक नीमच के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस बल नीमच द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है, रैली 12:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस बेंड द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी गई मोटरसाइकिल रैली में शामिल खुली जीप में जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सवार थे। इनके पीछे एक और अन्य खुली जीप में एसडीएम ममता खेड़े एवम् अन्य अधिकारी भी तिरंगा झंडा लेकर मौजूद थे। पुलिस की वाहन रेली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही रैली में थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी, बल के जवान मौजूद थे। नया बाजार वार्ड नंबर 16 में भूरा कुरैशी राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!