A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

78वां स्वतन्त्रता दिवस रिकांगपिओ में I.T.B.P मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

जनजातिय जिला किन्नौर मे 78वां स्वतन्त्रता दिवस रिकांगपिओ में I.T.B.P मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और जिला किन्नौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के उन सभी वीरों के नाम होता है जिन्होंने हमे आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुती देकर भारत को अंग्रेजो से आजादी दिलवाई। उन्होंने आज के दिन महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की लड़ाई में प्रदान किए गए उनके अहम योगदान का बखान किया। उन्होंने सभी लोगों से भारतीय संविधान का पालन करने का आहवान किया।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाना, रोजगार उपलब्ध करवाना निर्धन एवम उपेक्षित वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे सभा अहम विषयों पर निरंतरता के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की जनजातीय जिला किन्नौर को प्रदेश का नंबर वन जिला बनाने तथा हिमाचल को देश का आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरा करने की दिशा में कांग्रेस सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों भव्य परेड का आयोजन किया गया । इस दौरान आई.टी.बी.पी, पुलिस व महिला बल, पुरुष तथा महिला होम-गार्ड, एन.सी.सी. एन.एस.एस, स्काउट एण्ड गाईड, गृह-रक्षा बैंड के जवानों ने परेड में भाग लिया। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ, कोठी तथा कल्पा के विद्यार्थियों ने भी बैंड शो के माध्यम भव्य परेड में भाग लिया।

जिला किन्नौर से विद्या भगत नेगी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!