A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

आगरा में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में कृषि प्राघोगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) व सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (सेम) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

़पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) व सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (सेम) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न।

आगरा-25.07.2025/आज मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) व सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (सेम) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में सर्व प्रथम 27.07.2025. में आयोजित विगत बैठक की अनुपालन पालन आख्या तलब की तथा अनुमोदित जिला कृषि कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि आत्मा योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषकों की क्षमता विकास, विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों का भ्रमण, प्रशिक्षण, कृषि में तकनीकी व अनुसंधान को बढ़ावा, उत्पादकता में वृद्धि, किसान गोष्ठी तथा किसान मेला आयोजित कर कृषकों की समस्या का निस्तारण, नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, तकनीकों के बारे में जागरूक करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के 3765 कृषकों को कृषक प्रशिक्षण तथा 1185 कृषकों को कृषक भ्रमण हेतु जनपद स्तरीय, राज्य तथा अंतर्राज्यीय स्तरीय प्रशिक्षण व भ्रमण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है तथा 75 कृषक फार्म स्कूल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बैठक में बताया गया कि विगत 23 दिसम्बर किसान सम्मान दिवस पर जनपद में 38 कृषकों को पुरस्कृत किया गया है, वित्तीय वर्ष 2025-26 में रबी व खरीफ के सीजन में विकासखण्डवार 30 गोष्ठी कराने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में रू0 10 हजार तक अनुदान वाले 374 कृषि रक्षा उपकरण व कृषि यंत्र, 45 रोटावेटर, 15 चेप कटर, 15 लेजर लेवलर, 09 पावर टिलर, 07 पुटैटो प्लान्टर, 07 ट्रैक्टर स्प्रेयर मशीन, 03 कम्बाइन हार्वेस्टर, लघु सीमान्त/महिला कृषक/एससी/एसटी कृषकों को 50 प्रतिशत तथा अन्य श्रेणी के कृषकों को 40 प्रतिशत अनुदान पर दर्शन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकरण द्वारा ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन कर अनुदानित कृषि यंत्र प्रदान किए जायेंगे।

बैठक में उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम (श्री अन्न) के उत्पादन तथा खाद्यान के रूप में बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर विचार किया गया, जिस हेतु किसानों को 9896 निःशुल्क मिलेट्स बीज मिनिकिट वितरण किया जायेगा। बैठक में प्राकृतिक खेती,नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के संचालन पर भी विचार किया गया, जिसमें बताया गया कि ब्लॉक जैतपुरकला में 10, जगनेर में 10, खेरागढ़ में 06 कलस्टरों का चयन कर 1300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में योजना का संचालन किया जा रहा है। बैठक में विकसित संकल्प अभियान-2025, पीएम कुसुम योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे (एग्री स्टेक) योजना, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन एग्री जक्शन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित को उक्त के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गये।

बैठक में उप निदेशक कृषि श्री मुकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री डीके पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री बैजनाथ सिहं, पीडी डीआरडीए श्रीमती रेनू कुमारी, बीएसए श्री जितेन्द्र कुमार गौड़ सहित विभिन्न एफपीओ के प्रतिनिधि व किसान आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!