A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जनअभियान परिषद के रीठी अध्ययन केंद्र की कक्षाओं की हुई ऑनलाइन मॉनिटरिंग।

नियमित उपस्थिति व बेहतर कक्षा संचालन के दिये सुझाव।

रीठी। कटनी। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम BSW व MSW जो कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाजकार्य में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की कक्षाओं का संचालन डॉ. तेजसिंह केसवाल, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद कटनी के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी अध्ययन केंद्र में संचालित की जाती है, आज की कक्षा में प्रथम सत्र में प्रेरणागीत व सामूहिक परिचर्चा में छात्र/छात्राओं को असाइनमेंट चयन के साथ पीडीएफ अपलोड करने पर परामर्शदाताओं द्वारा सेक्टर वाईस छात्रों के साथ बैठकर अपलोड करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इसके पश्चातसमयसारणी अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन किया गया। इसके पश्चात आज राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कक्षाओं की ऑनलाइन मोनिटरिंग जिसमें आदरणीय श्री वीरेंद्र व्यास जी के द्वारा कक्षाओं का अवलोकन किया गया और छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति व बेहतर कक्षा संचालन के लिए महत्वपूर्ण अनुभव साझा कर निर्देशित किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं के असाइनमेंट जमा करने व जिन छात्र छात्राओं ने द्वितीय क़िस्त का भुगतान नही किया उनसे संपर्क कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अंत मे सभी परामर्शदाताओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कराकर दस्तावेज व उपस्थिति पंजी का संधारण किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन, अमर बहादुर, साक्षी नामदेव के साथ सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!