अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसड़क परिवहन

नागपुर-अशोक चौक पर तीन रास्ते एक हफ्ते के बंद किए जा सकते है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 23फरवरी 2026
नागपुर( महाराष्ट्र)
=====/==

====-: नागपुर शहर के अशोक चौक पर तीन मार्गों को एक सप्ताह आवागमन के लिए बंद रखा जा सकता है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर का प्रथम चरण का कार्य करीब करीब पूरा हो चुका, और इस फ्लाईओवर का लोकार्पण भी अप्रैल के महिनें में किया जा सकता है।।फ्लाईओवर के लोकार्पण से पहले संबंधित ठेका कंपनी एनसीसी फ्लाईओवर के नीचे अशोक चौक के तीन मार्गों को सीमेंट कंक्रीट का बनना चाहती है,। इस काम के दौरान अशोक चौक के तीन मार्गों पर वाहनों आवागमन बंद किया जा सकता है। अशोक चौक पर तीनों मार्गों के बंद रहने के दौरान इन तीन मार्गों से होकर गुजरने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से होते हुए निकलना पड़ेगा। जानकारी के इन तीन मार्गों को बंद रखने के लिए तारीख की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इन मार्गो के बंद रहने से बैद्यनाथ चौक से सुरेश भट्ट सभागृह की ओर जाने और आने के लिए फ्लाईओवर का उपयोग किया जा सकता है। इसी प्रकार से मेडिकल चौक से सुरेश भट्ट सभागृह की ओर जाने और आने वालों के लिए फ्लाईओवर का उपयोग किया जा सकता है प्राप्त जानकारी अनुसार फ्लाईओवर के नीचे मे केवल दो ही मार्गों पर वाहन चलाए जा सकेंगे, रेशमबाग से शिवाजी चौक आने जाने के लिए ही इस मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। इस दौरान लगने वाले जाम से भी निपटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इन तीन मार्गों का कार्य पूरा हो जाने के बाद संबंधित ठेका कंपनी फ्लाईओवर के नीचे अशोक चौक पर रेशमबाग से लेकर शिवाजी चौक की ओर जानेवाली सड़क को सीमेंट कंक्रीट का बनाने वाली है। फ्लाईओवर का कार्य पूरा नहीं होने पर सीमेंट कंक्रीट के इस काम के दौरान भी वाहन सड़क मार्ग से ही होकर चलेंगे, सड़क निर्माण कार्य और वाहनों के आवागमन एकसाथ होने से कार्य के दौरान यहां पर जाम लगने की परेशानी भी खड़ी हो सकती है, क्योंकि फ्लाईओवर के नीचे केवल दो ही रास्तों पर वाहन चल सकेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!