A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेरायबरेली

तम्बाकू मसाला गुटखा व धूम्रपान उत्पादों के मूल्यों में वृद्धि से उपभोक्ताओं में मायूसी।

रायबरेली -त्योहारो के मौसम में गुटखा पान मसाला व धूम्रपान सम्बंधित उत्पादों बीड़ी सिगरेट के अचानक दाम में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं व आमजन में मायूसी छा गई है। जिले के शहरी क्षेत्र व ग्रामीण आंचलिक क्षेत्रों में गुटखा पान मसाला के लगभग अस्सी प्रतिशत उपभोक्ता हैं जो अपनी दिनचर्या में इसे आवश्यक रूप से शामिल किए रहते हैं। संसद में पारित आम बजट के बाद से ही इन उत्पादों में अचानक से मूल्य वृद्धि से आमजन हतप्रभ हैं। मूल्य वृद्धि को लेकर यदा-कदा दुकानदार व ग्राहक में कहासुनी बहस भी जगह जगह देखने को मिल रही है। फिलहाल इस मूल्य वृद्धि से थोक व्यापारियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं छोटे व मझोले दुकानदार धूम्रपान जनित उत्पादों व गुटखा पान मसाला के बढ़ते मूल्य वृद्धि से अपने व्यवसाय को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

Back to top button
error: Content is protected !!