A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण 03 मार्च को लगेगा

भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देगा, धार्मिक असर मान्य रहेगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 23 मार्च 2026


===-: इस वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण 03 मार्च मंगलवार को ग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण सिंह राशि एवं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर के 03:20 बजे शुरू होगा और शाम के 06:48 बजे समाप्त होगा। हिन्दू धार्मिक मान्यतानुसार चंद्रग्रहण का सूतककाल ग्रहण लगने से लगभग नौ घंटे पूर्व ही शुरू हो जाता है। 03 मार्च मंगलवार को चंद्रग्रहण का सूतककाल प्रातःकाल 06:20 बजे से प्रभावी माना जायेगा। भारत में भी यह चंद्रग्रहण दृश्यमान रहेगा, इसलिए ग्रहण का धार्मिक असर भी मान्य रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का प्रभाव केवल ग्रहण लगने के दिन ही नहीं, बल्कि ग्रहण समाप्त होने के बाद भी कई दिनों तक इसका असर देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यतानुसार ग्रहण सूतककाल के समय पर कोई भी शुभ कार्य जैसे की पूजा-पाठ, अनुष्ठान, किसी नये काम की शुरुआत आदि नहीं किए जाते हैं। ग्रहण काल के दौरान मंत्रों का जाप ईश्वर का ध्यान करना शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान आदि से निवृत्त होकर सफेद वस्त्र, चावल चीनी आदि का का यथाशक्ति जरूरतमंदों को दान करना अच्छा माना जाता है। होलिका दहन के दिन 03 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। सूतककाल भी मान्य रहेगा। मान्यतानुसार सूतककाल के शुरू होते ही खाद्य पदार्थो में तुलसीदल डाल देना चाहिए। धार्मिक मान्यतानुसार भोजन में तुलसीदल डालने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भोजन सामग्री पर नहीं पड़ता है। ग्रहण काल के दौरान अपने इष्ट देव या चंद्रदेव का ध्यान करते हुए मंत्रों का जाप करना उत्तम रहता है। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों आदि जगहों पर पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान भगवान की मूर्तियों का स्पर्श भी नही किया जाता है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 03 मार्च 2026 मंगलवार फाल्गुन मास पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत सहित विभिन्न देशों में दिखाई पड़ेगा। जानकारी के अनुसार यह चंद्रग्रहण भारत में केवल 25 मिनट तक दिखाई पड़ेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई पड़ेगा।।भारत में जब चंद्रमा का उदय होगा, तब तक चंद्रमा को ग्रहण लग चुका रहेगा। जानकारी अनुसार भारत मे इस चंद्रग्रहण का आरंभ, मध्य, नहीं देखा जा सकेगा, भारत में स्थानीय चंद्रोदय से ही ग्रहण का आरंभ माना जायेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण समापन के समय पर ही दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण शहरों में चंद्रोदय के अनुसार ग्रहण दिखाई पड़ने का समय अलग अलग हो सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!