A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी
Trending

लखीमपुर खीरी गोला गोकर्ण नाथ पंजाब के अमृतसर जिले से 105 लोगों की निःशुल्क संगत लेकर सरदार रजवंत सिंह निकले 5 धाम यात्रा पर।

IMG 20260321 WA08191 IMG 20260321 WA08201वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

लखीमपुर खीरी गोला गोकर्ण नाथ
पंजाब के अमृतसर से 105 लोगों की संगत को निःशुल्क पांच धाम यात्रा पर निकले रजवंत सिंह, अमरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अर्षप्रीत सिंह ने हमारे गोला गोकर्ण नाथ संवाददाता को बताया कि वह लोग 12 मार्च 2026 पांच धाम की यात्रा पर पंजाब के अमृतसर के मजीठा पिंड से ट्रक संख्या पीबी 05 वो9974 से निकले हैं। यह यात्रा ट्रक मालिक रजवंत सिंह द्वारा
सभी संगत को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है जो कि श्री अमृतसर साहिब से होकर पांच धाम की यात्रा पर निकली है सबसे पहले इस संगत ने सबसे पहले श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर पंजाब, दूसरा तख्त श्री आनंदपुर साहिब रोपड़ पंजाब तीसरा तख्त श्री पटना साहिब पटना बिहार चौथा तख्त हुजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र और पांचवां तख्त श्री दम दमा साहिब साबो की तलवंडी भटिंडा पंजाब में 28,29 मार्च को वापस आकर खत्म होगी। यह यात्रा श्री रजवंत सिंह जी अमृतसर पंजाब के द्वारा सभी संगत को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है किसी संगत से कोई पैसा नहीं लिया गया है जिसमें लंगर आदि की सारी व्यवस्थाएं साथ में ही है और ये यात्रा रात और दिन चल रही है।यह यात्रा 28,29 मार्च को वापस अमृतसर पहुंच जाएगी सभी साधु संगत कीर्तन करते हुए इस यात्रा को और भी आनंदमई बना रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!