उत्तर प्रदेशइतवाकुशीनगरगोंडागोरखपुरबस्तीबहराइचलखनऊसिद्धार्थनगर 

बस्ती में ‘गैस’ का काला खेल: अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे एजेंसी मालिक!

मालवीय रोड पर सरेआम 'ब्लैक' में बिक रही नीली आग, कैमरे में कैद हुई भारत गैस एजेंसी की करतूत।

अजीत मिश्रा (खोजी)

🚨बस्ती: नियमों को ठेंगा दिखा रहे गैस एजेंसी मालिक, सरेआम हो रही ‘नीली आग’ की कालाबाजारी🚨

⭐होम डिलीवरी सिर्फ कागजों पर: मंगला काली मंदिर के सामने सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी कतार।

⭐प्रशासन मौन, एजेंसी बेखौफ: बस्ती में गैस कालाबाजारी का खुला नंगा नाच!

⭐गरीब की रसोई पर डाका: भारत गैस एजेंसी के वर्कर कर रहे अवैध वसूली, वीडियो वायरल।

⭐नियमों की उड़ी धज्जियां: क्या जिलाधिकारी के निर्देशों की कोई कीमत नहीं?

बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।IMG 20260322 WA0113

बस्ती। शासन के सख्त तेवर और जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों का असर बस्ती के गैस एजेंसी संचालकों पर बेअसर साबित हो रहा है। आलम यह है कि जहां एक ओर आम उपभोक्ता एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर एजेंसी के कर्मचारी बेखौफ होकर सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। ताजा मामला मालवीय रोड स्थित मंगला काली मंदिर के पास स्थित ‘भारत गैस एजेंसी’ का है, जहां एजेंसी का वर्कर सरेआम सिलेंडर ब्लैक (कालाबाजारी) करते हुए कैमरे में कैद हुआ है।

💫अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा खेल

हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार गैस की किल्लत न होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके उलट है। अधिकारियों की ‘पैनी नजर’ के दावों के बीच गैस एजेंसियां नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही हैं। सवाल यह उठता है कि क्या इन संचालकों को प्रशासन का रत्ती भर भी भय नहीं है? या फिर इस पूरे खेल में ‘मौन सहमति’ का पर्दा पड़ा हुआ है?

💫होम डिलीवरी कागजों पर, उपभोक्ता सड़कों पर

सरकारी नियमों के अनुसार, उपभोक्ताओं को उनके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी एजेंसी की है। इसके लिए बाकायदा डिलीवरी चार्ज भी वसूला जाता है। लेकिन मालवीय रोड स्थित इस एजेंसी ने होम डिलीवरी की सेवाएं पूरी तरह बंद कर रखी हैं।

🔥धक्के खाने को मजबूर: बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग अपना काम छोड़कर एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

🔥दलालों का बोलबाला: सीधे आने वाले ग्राहकों को ‘स्टॉक खत्म’ का बोर्ड दिखाया जाता है, जबकि पीछे के दरवाजे से ब्लैक में सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं।

💫कैमरे में कैद हुई बदहाली

मंगला काली मंदिर के सामने स्थित इस भारत गैस एजेंसी के पास सरेआम कालाबाजारी का वीडियो सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्कर खुलेआम तय कीमत से अधिक रुपयों की मांग करते हैं और मना करने पर सिलेंडर देने से इनकार कर देते हैं।

👉मुख्य सवाल: क्या आपूर्ति विभाग इन मनबढ़ एजेंसी मालिकों पर नकेल कसेगा? या फिर गरीब जनता इसी तरह ‘सुलभ ईंधन’ के नाम पर ठगी जाती रहेगी?

– ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!