
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 23फरवरी 2026
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही
===========
=====-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधार अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए आज सोमवार 23 फरवरी से लेकर 02 मार्च 2026 तक आधार अपडेट एवं एमबीयू शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार अद्यतन एवं एमबीयू शिविरों का आयोजन आज से प्रतिदिन सुबह दस बजे से लेकर शाम के चार बजे तक किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले में यह शिविर गौरेला विकासखंड के अंतर्गत- पूर्व माध्यमिक शाला बेलपत, अशासकीय ओमिना किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल पेन्ड्रारोड एवं पूर्व माध्यमिक शाला धनौली , पूर्व माध्यमिक शाला पिपरखुटी, पेन्ड्रा विकासखंड के तहत पूर्व माध्यमिक शाला कोडगार, पूर्व माध्यमिक शाला बारीउरांव, पूर्व माध्यमिक शाला कोटमीकला, भारतमाता पब्लिक स्कूल अड़भार, मरवाही विकासखंड के अंतर्गत- पूर्व माध्यमिक शाला बंशीताल, पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी, पूर्व माध्यमिक शाला बालक मरवाही, प्राथमिक शाला बरौर, पूर्व माध्यमिक शाला कन्या धोबहर, में आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आधार कार्ड से संबंधित प्रकरण – नाम पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि में आवश्यक सुधार एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके साथ ही एमबीयू से संबंधित कार्य भी किए जायेगे। जीपीएम जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, श्रम विभाग; कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एवं खाद्य विभाग को यह निर्देशित किया है कि वे शिविर स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहते हुए निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत आधार अपडेट एवं एमबीयू कार्य का पूर्ण होना सुनिश्चित करेः। आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि इन शिविरों का लाभ उठावें।



