A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपंजाब

मालेरकोटला में समाजसेवियों का हुआ सम्मान समारोह


आज 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को जनता सुरक्षा फाउंडेशन, मालेरकोटला के जिला अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्थान के पदाधिकारियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में पंजाब अध्यक्ष दीपक गर्ग, महासचिव कुलविंदर कौर, कैशियर जसविंदर कौर तथा सचिव कामनी बब्बर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महिला विंग की जिला अध्यक्ष वजंती रानी, जिला सचिव शाहबाज खालिद, जिला महासचिव मीना कौशिक, कार्यालय प्रभारी ज्योति शर्मा, जिला समन्वयक रेणु बाला एवं सुनीता वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज से इस दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!