

ङीङवाणा-कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर से श्री मोजी महेश कावड़ संघ के तत्वाधान में कावड़ियों का जत्था तीर्थराज पुष्कर सरोवर से जल भरकर ग्राम के लिए रवाना हुआ, जिसमें वसुदेव कुटुंबकम, के आधार से सभी समाजों से नवयुवकों के टोली पवित्र जल से ग्राम अड़कसर में स्थित श्री मोजी दास जी महाराज की बगीची में स्थित शिवालय में सोमवार को अभिषेक किया जाएगा। पंडित हरिशंकर दाधीच ने बताया, इन कावड़ियों में अशोक जांगिड़, दीपक शर्मा, सुभाष (सोलर) नीरज सेन, सनी दरोगा, संजय जांगिड़, मुकेश भुखर, देवेन्द्र थालोड़, नितेश जांगिड़, राजेश मुंड, मुरारी, राजेश बावरी, विक्रांत, गणेश, अर्जुन, भींवाराम, मोती, संजय, देवेन्द्र,बनवारी, भुराराम, सहित काफी संख्या में कावड़िया सम्मिलित हैं।







