A2Z सभी खबर सभी जिले की

लोधा समाज के युवाओं की ताकत का संगम – प्रदेश स्तरीय अधिवेशन धार में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न”

 

लोकेशन धार म. प्र.

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज़

 

लोधा समाज के युवाओं की ताकत का संगम – प्रदेश स्तरीय अधिवेशन धार में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न”

 

धार। लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज युवा संगठन, मध्यप्रदेश की युवा प्रदेश कार्यकारिणी का प्रथम प्रदेश स्तरीय अधिवेशन एवं प्रशिक्षण शिविर रविवार 20 जुलाई 2025 को आमखेड़ा स्थित लोधा समाज धर्मशाला में ऐतिहासिक उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ।

अधिवेशन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे माँ सरस्वती और भगवान लवकुशजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। पूरे प्रदेश से आए युवा जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने अधिवेशन को भव्य बना दिया।

 

IMG 20250721 WA0004 1

 

मुख्य अतिथिगण:
कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधा महासभा श्री लोधा राजेन्द्र कुमार साध, राष्ट्रीय सचिव श्री लोधा सुभाष पटेल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री लोधा रमेश सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष श्री लोधा महेश लववंशी, प्रदेश सचिव श्री लोधा वीरेन्द्र वर्मा, महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीषा लववंशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज लोधा, शिक्षा फाउंडेशन अध्यक्ष श्री रामगोपाल लववंशी, धार जिला अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सुनारखेड़ी, पत्रकार संजय सिसोदिया, समाजसेवी बाबूलाल पटेल, देवीसिंह पटेल, एड. किरण सिसोदिया, महिला जिलाध्यक्ष बबिता रमेश चंद्र सोलंकी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मुख्य आकर्षण:

समाजहित, शिक्षा, रोजगार, युवा नेतृत्व और सामाजिक कुरीतियों पर संवाद।

आगामी 3 वर्षों की कार्ययोजना, सामाजिक सुधार और रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रस्ताव।

दानदाताओं, समाजसेवियों और पत्रकार बंधुओं का सम्मान।

युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज लोधा ने अपने स्वागत भाषण में कहा – “यह अधिवेशन युवाओं की शक्ति को एक दिशा देने और समाज को नई सोच के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है।”

अधिवेशन के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन हुआ। आयोजन की सफलता का श्रेय प्रदेश युवा संगठन, धार जिला संगठन, वरिष्ठ समिति, महिला संगठन, सामूहिक विवाह समिति, निर्माण समिति, समाज ट्रस्ट व समस्त सामाजिक बंधुओं को दिया गया।

संचालन राहुल पटेल द्वारा किया गया एवं आभार युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल खरसोडा द्वारा व्यक्त किया गया

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज़

धार से कदम राजपूत की रिपोर्ट

8827051949

[yop_poll id="10"]
Show More

KADAM SINGH RAJPUT DHAR MP

KADAM RAJPUT DISTRICT REPOTER 8827051949
Back to top button
error: Content is protected !!