
सैयदराजा नगर पंचायत में सफाई कर्मी अपनी मांग को लेकर हुए लामबंद, 2 दिन से कर रहे हड़ताल
चन्दौली / जिले के नगर पंचायत सैयदराजा के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 15 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने के कारण क्षेत्र में गंदगी का अंबार हो गया है। नगरवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं । वहीं अधिकारी एवं क्षेत्र के नेता सफाई कर्मियों से कई बार वार्ता कर रहे है लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।वही आज भी क्षेत्र के नेताओं द्वारा इन सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त करने के लिए स्टेशन रोड में बैठक की गई लेकिन सफाई कर्मी अभी भी अपनी मांग पर पड़े हैं। जिसके कारण नगर में गंदगी का अंबार बना हुआ हैवही इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी किसी के चढ़ावे में आकर हड़ताल किए हैं क्योंकि जब हमसे वार्ता होती है तो वह सफाई करने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन उसके बाद जैसे ही नगर में जाते हैं तो फिर वह काम नहीं करते हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।









