A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कोलकात्ता में महिला डाक्टर के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर भारत के

IMG 20240816 184935

सरदारपुर। कोलकात्ता में एक महिला डॉक्टर से रेप कर उसकी हत्या के विरोध में पूरे भारत में डॉक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। बरमंडल में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर भी हड़ताल पर रहे । मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय विश्नोई ने बताया कि कोलकाता में डॉक्टर के साथ बलात्कार और जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। भविष्य में किस डॉक्टर के साथ इस प्रकार का कृत्य ना हो इसलिए अभी तो हमने सांकेतिक हड़ताल की है यदि उचित न्याय नही मिलता है तो तालाबंद हड़ताल की जाएगी। डॉक्टरों की हड़ताल का व्यापक असर भी देखने को मिला है। इमरजेंसी सेवाएं चालू रही। वही हड़ताल के समर्थन में हॉस्पिटल स्टाफ ने भी काली पट्टी बांधकर जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!