
बड़हरा विधायक ने संदेश विधायक के पिता जी के पुण्यतिथि मे शामिल हो कर श्रद्धांजलि दिया

आरा। बड़हरा विधायक एवं पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार को अगिआँव पहुंच कर संदेश विधायक अरुण यादव के पिताजी के पुण्यतिथि मे शामिल हुए। बड़हरा विधायक संदेश विधायक के पिता स्व. भुनेश्वर यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम मे उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भुनेश्वर यादव एक सामाजिक व्यक्ति थे।उनका व्यक्तित्व बहुत बढिया था।वे सबसे सामाजिक सरोकार रखते थे।आज उनका परिवार कामयाब परिवार है।उनके पुत्र संदेश के विधायक है और बड़े पुत्र एवं पतोह भी विधायक रह चुके है।उनका परिवार सामाजिक कार्यो मे बढ़ चढ़ कर भाग लेता है।
[yop_poll id="10"]









