ताज़ा खबर

*रूद्री की महिलाओं ने दिया मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की बधाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निभा रहे भाई का फर्ज ,महतारी वंदन योजना, महिलाओं की सुरक्षा आदि का दे रहे लाभ*

*रूद्री की महिलाओं ने दिया मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की बधाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निभा रहे भाई का फर्ज ,महतारी वंदन योजना, महिलाओं की सुरक्षा आदि का दे रहे लाभ*

धमतरी – प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इनमें से एक है महतारी वंदन योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हज़ार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में लगातार हस्तांतरित की जा रही है। धमतरी विकासखंड के ग्राम रुद्री की बिहान से जुड़ी सुनिता वर्मा,लक्ष्मी साहू, ललिता साहू, हेमलता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने हम बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में रक्षाबंधन के लिए भाई बनकर तोहफा दिया है। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने विष्णु भैया को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हैं।
IMG 20240819 WA0010
वहीं गंगा साहू और तिलेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि उनके शासन काल में हम महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और प्रदेश सहित जिले में भी अराजकता कम हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!