A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हाथ नहीं, पैरों से CM विष्णुदेव साय को वर्षा ने बांधी राखी, कहा – “जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं”

image editor output image 1206559886 1724076641610मनीष कौशिक
रायपुर, 19 अगस्त 2024

हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा धु्रव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।

धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि वर्षा की जीजीविषा और स्नेह ने इस मौके बहुत खास बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्षा को उपहार स्वरूप मिठाईयां भेंट की और उसे सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Back to top button
error: Content is protected !!