छत्तीसगढ़
Trending

आरक्षण कोटे पर कोटा एससी/एसटी/ओबीसी के हितों के विरुद्ध मुंगेली में बंद का पूर्ण समर्थन, सरगांव में निकली विरोध रैली

आरक्षण कोटे पर कोटा एससी/एसटी/ओबीसी के हितों के विरुद्ध मुंगेली में बंद का पूर्ण समर्थन, सरगांव में निकली विरोध रैली

प्रेस विज्ञप्ति
मुंगेली, सरगांव (छत्तीसगढ़ )

आरक्षण कोटे पर कोटा एससी/एसटी/ओबीसी के हितों के विरुद्ध मुंगेली में बंद का पूर्ण समर्थन, सरगांव में निकली विरोध रैली

मुंगेली – माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 01/08/2024 को पंजाब राज्य बनाम दविंदर सिंह व
अन्य फैसले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समूह के कोटे के अंदर कोटा निर्धारण करने का अधिकार राज्यों को एवं क्रिमिलियर लागू करने का फैसला लिया गया है।
उक्त फैसले के विरोध में दिनांक 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारत बंद का आव्हान किया गया था। दिनांक 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारत बंद का पंजीकृत सामाजिक संस्थाएं – सर्व आदिवासी समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज, छत्तीसगढ़ मेहर समाज ने समर्थन किया था। इस परिक्षेत्र में जहां छत्तीसगढ़ में बंद का मिला जुला असर रहा वहीं मुंगेली जिले में 1/2 स्थानों को छोड़कर बंद का पूर्ण समर्थन मिला।
प्रातःकाल से ही दुपहिया वाहनचालक, चारचाकी वाहन चालक, बसों के चालक के पहिए थम गए थें। सिर्फ इमरजेंसी में ही एक दोन वहां चालक ही बाहर निकले थे। मुंगेली शहर में व्यापारी लोगो ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रखकर शांतिपूर्ण भावनाओ से समर्थन प्रदान किया। जिले के लोरमी, पथरिया विकासखंड में भी बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला। वह उपरोक्त परिक्षेत्र में भारत महाबंद में सरगांव के सामाजिक अनुसांगिक संगठन ने आवश्यक सेवाए को छोड़कर शेष सभी व्यापारिक प्रतिष्ठाने/ परिवहन सेवाएं/ कामगार संस्थाएं/शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः ९ बजे से शाम ५ बजे तक बंद रखने का आव्हान किया था।
साथ ही थाना सरगांव क्षेत्र के नगरपंचायत सरगांव से आदिवासी भवन, पथरिया मोड, सरगांव तक एवं वापसी सतनाम भवन बस स्टैंड सरगांव तक इस अवसर पर ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक पथरिया अध्यक्ष मैंदराम नेताम, रामकुमार मरावी, मेहर समाज सरगांव से रामफल लहरी, महेंद्र पठारी, ललित पठारी,सतनामी समाज सरगांव से राधेश्याम मारखंडे,राजेश टंडन, नारायण बंजारे के नेतृत्व में रैली निकाली और महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रभारी तहसीलदार सरगांव विकास गढ़ेवाल को ज्ञापन सौंपा।
साथ ही स्थानीय प्रशासन से आरआई सम्मान ठाकुर थाना प्रभारी सरगांव संजय राजपुत, एएसआई अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक राजकुमार जांगड़े, ज्वाला डिंडोरे, रजनी मोहले तैनात रहे। इस अवसर पर मोहमठा से राजेश टंडन, बिहारी लाल, जितेंद्र दिव्य,धर्मेंद्र दिव्य,ओमप्रकाश कोशले, शुभम महिलांगे, छोटू दिवाकर, सुभाष जोशी,सत्या ओगरे, घृत लहरे, नानू जोशी, राजू चतुर्वेदी, सरगांव से मोहन लहरी, सरोज काठले, ललित पठारी, राधेश्याम मारखंडेय, कार्तिक बघेल, सुनीता रात्रे, कतवारा बघेल, उर्मिला पठारी, गिरिजा शंकर जलबावरे, बद्रीप्रसाद कोशले, पुरुषोत्तम गायकवाड, नीरज वर्मा, जागेश्वर गहरे, गेंदराम नेताम(अध्यक्ष),रामकुमार मरावी(उपाध्यक्ष), रोहित छेडिहा(सचिव), रामचरण मारकाम(मीडिया),नाथूराम ध्रुव, नरेश मरावी, बांधराम नेताम सहित सैंकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज नागपूर
संपादक
पोलिस मित्र महासंघ नागपूर शहर अध्यक्ष नागपूर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!