ताज़ा खबर

पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के द्वारा पुलिस निरीक्षक चंदौती अंचल, चंदौती थाना अध्यक्ष एवम अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतू चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत आस पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 25.08.2024 को पुलिस उपाधीक्षक(विधि-व्यवस्था) के द्वारा पुलिस निरीक्षक, चंदौती अंचल, चंदौती थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ आगामी पितृपक्ष मेला को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की दिशा में चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेत-शीला एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और आपातकालीन सेवाओं के प्रबंधन का गहनता से जायजा लिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक प्रबंध समय पर और प्रभावी रूप से किए जाएं, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!