A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मऊगंज – सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी।

IMG 20240827 WA0042

मऊगंज जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिरती (हटवा सेंगर) में प्रधानमंत्री सड़क से साहू बस्ती की ओर जाने वाले पहुंच मार्ग का आलम यह है कि वहां का रास्ता जल भराव के कारण दिखाई नहीं देता है। उसी रास्ते से होकर के ग्रामीणों का आवागवन जारी है।

IMG 20240827 WA0044 1

Screenshot 20240827 133841

Screenshot 20240827 125451

 

ग्रामीणों के द्वारा विगत कई वर्षों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी एवं कलेक्टर महोदय को सड़क निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।सड़क का निर्माण न होने के कारण साइकिल से भी निकलना संभव नहीं है।

Screenshot 20240827 125426 1

IMG 20240827 WA0041

स्कूली बच्चों को कीचड़ एवं पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यदि किसी भी व्यक्ति को इमरजेंसी एम्बुलेंस बुलवाना हो तो वहां पहुंचना असंभव है। इस मार्ग पर बारिश के दिनों में चलना खतरों से खाली नहीं है। इस मार्ग में चलते हुए ग्रामीण जन इस कीचड़ से भरे हुए दलदल में गिर तक जाते हैं।

Screenshot 20240827 125414

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!