A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बाइक सवार ने घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

बाइक सवार ने घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो चौक पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार ने मंदिर से वापस घर लौट रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। वहीं घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के दुसाधी बाजार निवासी स्व. लाल मुनी सिंह के 60 वर्षीय पुत्र इंद्रमणि सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे। इधर मृतक के भतीजे शिलाजीत यादव ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर पीरो बाजार स्थित मंदिर में पूजा का आयोजन चल रहा था जिसे देखने के लिए वह वहां गए थे। वहां से प्रसाद खाने के बाद जब वापस घर लौट रहे थे तभी लौटने के क्रम में जैसे ही वह पीरो चौक पर पहुंचे। तभी किसी बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन पीरो अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटे थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और वह अपने भाई एवं भतीजे के साथ ही रहते थे। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!