ताज़ा खबर

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखनेवाला गया शहर को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल करे केंद्र सरकार,,,,, कांग्रेस

” अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल करे केन्द्र सरकार _ कॉंग्रेस ”
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता सह संयोजक गया शहर स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, मिथिलेश सिंह, टिंकू गिरी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू, मोहम्मद समद आदि ने कहा कि वर्षो से अति प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर को अभी तक देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल नहीं करने से गया वासियों में भयानक आक्रोश है।
बिहार राज्य की राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर तथा बिहारशरीफ को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल किया गया है, परंतु गया शहर जो स्मार्ट शहरों में शामिल होने की सभी अहर्ताओ को रखने के बाद भी इसे स्मार्ट शहर नहीं बनाने से इसके विकास हेतु विशेष राशि केंद्र सरकार से नहीं मिल पाता है।
नेताओं ने कहा कि वर्षो से गया शहर स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गया जिला के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठन, एवं आमजन लगातार गया से दिल्ली तक धरना-प्रदर्शन आयोजित कर इसकी मांग कर रहे हैं, परंतु कई बार इस सम्बंध में संघर्ष समिति को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा पत्र जारी कर बताया गया की राज्य द्वारा गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है।
नेताओं ने कहा कि गया वासियों को गया के देश के 12 स्मार्ट औद्योगिक कॉरिडोर में शामिल होने से हर्ष का माहौल है,इसलिए अब गया शहर को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होना और अनावश्यक हो गया है।
नेताओं ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री बिहार सरकार से गया शहर को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल करने की मांग किया है।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!