
सोमवार 02’सितंबर को केन्द्रीय कैबिनेट ने किसानो की आय मे सुधार लाने के लिए कृषि से जुड़े क्षेत्र के लिए चौदह हजार करोड़ रूपय की सात बड़ी परियोजनाओ को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मे बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इनमे 2817 करोड़ रूपय का डिजिटल कृषि मिशन एवं 3979 करोड़ रूपय की फसल विज्ञान योजनाऐ शामिल है। फसल विज्ञान के अंतर्गत खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कार्यक्रम होगे। डिजिटल कृषी मिशन मे एग्री स्टैक और कृषि निर्णय सहायता प्रणाली विकसित की जायेगी। इसके अलावा 2291 करोड़ रूपय कृषि शिक्षा, प्रबंधन एवं सामाजिक विज्ञापन पर खर्च किये जायेगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 1,702 करोड़ रूपय की स्थाई पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन योजना है। पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा के आधुनिकीकरण डेयरी उत्पादन को बढ़ावा भी दिया जायेगा।



