
।
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के आह्वान पर सागर विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने सागर नगर मंडल में सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बनाएं और उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया और जो सदस्य पूर्व से बने हुए हैं उनका नवीनीकरण कराया इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ राम सहाय पांडे के निवास पर पहुंचकर उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया,उन्होंने कहा कि हम सभी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है आज भारतीय जनता पार्टी की जो स्थिति है वह कभी नहीं रही हम सबसे मजबूत स्थिति में है आज हर व्यक्ति हमारे दल से जुड़ना चाहता है यह हम सभी के लिए बहुत अनुकूल समय है जब हम लोगों की इच्छाओं को यथार्थ में बदलें और उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े उसके रीति से अवगत कराएं।उन्होंने युवा,बुजुर्ग,व्यवसाई,सेवा निवृत्त लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया,इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,गोपी पंथी,अंशुल परिहार,सुमित यादव,वीरू सोनी,राहुल वैद्य, विकास केसरवानी,नितिन सोनी,विनीत भट्ट,पप्पू व्यास,राधे श्याम सोनी, जय सोनी,गौरव नामदेव, विनोद सेन,सोनल सोनी, टिंकू राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे