A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

छत पर अकेली सोई हुई, नाबालिक लड़की के साथ अपने ही चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला रफा दफा करने की कोशिश

* संवाददाता: तरुण कुमार सिंह शेखपुरl
*खबर विस्तार से…
* शेखपुरा। अरियरि थाना क्षेत्र।

शेखपुरा जिले के अरियरि थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने पवित्र रिश्ते को शर्मसार किया। अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 20 दिन पूर्व घर में अकेली छत पर सो रही किशोरी के साथ चाचा ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद कुकर्मी ने अपनी दबंगता दिखाते हुए गांव में पंचायती कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। दुष्कर्म के 20 दिनों बाद तक गांव में पंचायत की बात होती रही।

घटना को अंजाम देने के बाद कुछ दिन बाद फिर दबंग ने पिता के घर में घुसकर धमकाने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं जब घटना की शिकायत करने पड़ता अपने परिवारजनों के साथ अरियरि थाना पहुंची तो उसे महिला थाना जाने के लिए कहा गया। इसके बाद इंसाफ की आस में पड़ता अपनी मां के साथ है कई दिनों तक इधर-उधर भटकती रही।

आखिरकार शुक्रवार को महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई। दुष्कर्म किए गए भतीजी का मेडिकल जांच भी कराई गई। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि इस मामले में मेडिकल जांच करने के बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि गांव में रिश्ते के चाचा ने नाबालिक 16 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया है। शुक्रवार को महिला थाना पहुंची किशोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें : 6 खिलाड़ियों को राज्य खेल सम्मान दिया गया..

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!