A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

काकड़ा खो मांडव में 400 फिट गहरी खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला

काकड़ा खो मांडव में 400 फिट गहरी खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला

रिपोर्ट पवन सावले
धार म. प्र

मांडू। पर्यटन नगरी मांडू की खतरनाक और गहरी काकड़ा खो में बुधवार को एक युवक करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नालछा के पास ग्राम आंवलिया निवासी 40 वर्षीय दादू पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ की टीम के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को झोली में डालकर ऊपर लाया गया। पर्यटकों व ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मौके पर मांडू थाना प्रभारी अभय नेमा, एएसआइ दिनेश वर्मा, पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम पहुंच

गई थी। थाना प्रभारी नेमा ने बताया कि पर्यटकों ने ग्रामीणों को खाई में किसी के गिरने की जानकारी दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कोठी सोडपुर ग्राम पंचायत के सरपंच श्याम भूरिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने मांडू पुलिस को सूचना की। इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई में उतरकर देखा तो युवक की लाश वहां मिली।

बारिश के कारण शव निकालने में हुई परेशानी
पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच व शव निकालने के जतन शुरू किए। गहरी खाई में जाकर शव को ऊपर लाया गया। लगातार बारिश होने से खाई में उतरने में काफी दिक्कतें हुईं और जगह भी चिकनी हो गई थी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, काकड़ा खो सुसाइड पाइंट के नाम से भी जाना जाता है और आए दिन यहां हादसे और गंभीर घटनाएं होती रहती हैं।

थाना प्रभारी नीमा ने बताया कि, जिस जगह से व्यक्ति गिरा है, वह आमतौर पर पर्यटकों के लिए लोकप्रिय नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक खाई में गिरा या उसने जानबूझकर छलांग लगाई। परिवार के लोगों ने बताया कि व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित था और सुबह से घर से बाहर निकला था।

[yop_poll id="10"]
Show More

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!