A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 1 किलो 490 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक को दबोचा

IMG 20240912 WA0054 2

सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 1 किलो 490 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक को दबोचा

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 12 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार व किशोरी लाल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने गांव केवल से एक व्यक्ति को 1 किलो 490 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी केवल तहसील कालावाली जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि ASI प्रित्म सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थो की रोकथाम के लिये गांव केवल से नाका तख्तमल की तरफ जा रहे थे कि गांव केवल बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति तख्तमल नाका की तरफ से अपने हाथ में थैला प्लास्टिक रंग सफेद लेकर आते हुए दिखाई दिया। जो सामने पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर एकदम मुङकर वापिस चलने लगा तो ASI ने शक की बिनाह पर उस व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से डोडा चूरा पोस्त बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा चुरा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!