A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराब से भरी गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

ब्लॉक के ग्राम साराडीह सरकीपार मोड़ के पास शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसे में दो आंगनबाड़ी – कार्यकर्ता एवम उसके बेटे को शराब से भरी एक वाहन ने ठोकर मार दी जिससे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब की पेटियों से भरी एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के वक्त आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता मीटिंग से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वाहन हिरमी से सरकारी शराब लेकर आ रही थी। घायल महिला ने बताया कि थोड़ी देर गाड़ी उनके पीछे पीछे आने लगी और थोड़ी दूर जाकर अनियंत्रण हो गई और आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में थिरमती साहू (48) और मोतिम गेंडरे (45) को चोटें आईं। थिरमती साहू को मामूली चोटें आईं, जबकि मोतिम गेंडरे की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पलारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रेफर किया गया। उनके साथ मौजूद 18 वर्षीय ऋषभ साहू भी घायल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!