
‘ बारिश के पानी से डूबी फसलें किसान परेशान
इगलास । क्षेत्र के गांव कांन चिरौली , गिंदौली , करथला से बारिश के पानी की निकासी के लिए गिंदौली बरसाती नाला है । अधिक बारिश होने पर पानी नाले के माध्यम से कस्बा इगलास होते हुए करबन नदी में गिरता है । किसानों को आरोप
कि सिंचाई विभाग द्वारा नाले की सफाई नहीं कराई गई है । नाले में जगह – जगह गंदगी होने से पानी का बहाव रुक गया है । इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है । नाला चौक होने के कारण बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों भर गया है । जिससे खेतों में खड़ी किसानों की धान , तिल , सब्जियों आदि की फसलें नष्ट हो गई हैं । किसानों का आरोप है कि विभाग से अपील करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है । शनिवार को गांव चिरौली के किसानों ने गांव में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए समस्या का समाधान करने और नष्ट हुए फसलों का मुआवजा दिलाये की मांग की ।





