?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

श्री गणेश एकाग्रता अंकुश जागृति एवं नियंत्रण के देवता हैं – विनोद द्विवेदी*

मंगल मूर्ति का विसर्जन परशुराम धाम बदखर तालाब में हुआ

सतना- 16 सितंबर 2024। तमसांचल युवा मंडल द्वारा टपरिया बस्ती में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति बिराजी गई। मुख्य यजमान जगदीश गर्ग का परिवार, चंद्रिका त्रिपाठी, शेषकली मिश्रा, फूलमती नामदेव, लक्ष्मी मल्लाह एवम गौरी गुप्ता रहे। संयोजक आचार्य विनोद द्विवेदी ने बताया कि भगवान श्री गणेश एकाग्रता, अंकुश, जागृत एवं नियंत्रण के देवता हैं। प्रथम पूजा मंगल मूर्ति विघ्न हरण श्री गणेश का हर दिन की पूजा आरती में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नवमे दिन पंडाल में कन्या पूजन, कन्या भोजन व भंडारा के पश्चात दसमें दिन मंगल मूर्ति का विसर्जन परशुराम धाम बद्खर तालाब में किया गया। कार्यक्रम में तमसांचल युवा मंडल के संयोजक आचार्य विनोद द्विवेदी, भाईलाल नामदेव, ओमकार त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, सूरजदीन कुशवाहा, रेखा वर्मा, रामगुण लोधी, सुशीला, अर्चना, मालती, देवकी, अनुराधा, कौशल्या, बंदना सहित साईं करो भक्तों ने बढ़ चढ़कर पूजा अर्चना में भाग लेकर आशीर्वाद व भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!