A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगरी के सिविल अस्पताल में किलकारी कार्यक्रम प्रशिक्षण

नगरी के सिविल अस्पताल में किलकारी कार्यक्रम प्रशिक्षण

धर्मेंद्र यादव/नगरी – भारत सरकार के द्वारा गर्भवती माताओ और शिशुवती माताओं को फोन पर ही गर्भावस्था और गर्भावस्था के ऊपरांत एक वर्ष तक अपनी और अपने शिशु के देखभाल के लिए किलकारी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है l इस कार्यक्रम में ANM के द्वारा पंजीयन के ऊपरांत दिये गए मोबाइल नम्बर पर एक्सपर्ट के द्वारा उचित सलाह और परामर्श दिया जाता है जो कि काफी लाभकारी है।
IMG 20240918 WA0026
इसी विषय पर दिनाक 18 सितंबर 2024 को सिविल अस्पताल नगरी में विकास खण्ड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण रखा गया था , जिसमे विषय विशेषज्ञ अमन चांडक कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया,कार्यकम के बारे में हितेन्द्र साहू बी पी एम नगरी ने बताया की किलकारी कार्यकम के माध्यम से सहज ही लोगो को एक्सपर्ट के द्वारा उच्च स्तर की सलाह मिल रही है जो महत्वपूर्ण है इसमे सभी गर्भवती माताओ को अपना मोबाइल न पंजीयन के समय सबंधित ANM को देना चाहिए,डॉ ऐ के नेताम बी एम ओ नगरी ने बताया कि किलकारी कार्यकम समस्त भारत वर्ष में संचालित है जो अलग अलग भाषाओं में स्थानीय जनता की भाषा मे ही जानकारी प्रदान की जाती है l

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!