A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सचिन शर्मा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से अयोध्या में होंगे सम्मानित

सचिन शर्मा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से अयोध्या में होंगे सम्मानित

प्रतापगढ़ – प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन तथा मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के द्वारा आगामी 21 सितंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महाकुम्भ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में देश-विदेश व भारत के 28 राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 201 संस्थाओं एवं रक्तवीरों व समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकाश गुप्ता व चयन समिति के द्वारा चयनित किया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद के गोबरी निवासी सचिन शर्मा जिला अध्यक्ष महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम.डब्ल्यू ओ.) जिन्होंने अपना अब तक 9वां रक्तदान पूरा किया है। उनका भी चयन राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान के लिए किया गया है। जिन्हे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार जी के हाथों राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 प्रदान किया जाएगा। सचिन शर्मा ने 2018 से महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन MWO स्वयंसेवी संगठन से जुड़कर अब तक अपने जनपद में रक्तदान शिविर के माध्यम से सैकड़ों यूनिट ब्लड सुरक्षित करवाते हुए रक्तदान के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही साथ सचिन शर्मा के द्वारा नशा उन्मूलन, शिक्षा सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं शोषण उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष के साथ-साथ संवैधानिक जन जागरण की मुहिम चला रहे है। आयोजक टीम के द्वारा आमंत्रण पत्र मिलने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है और लोग सचिन शर्मा को मिलकर और फोन के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!