A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी :: आज कपसेठी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, दस पर हुआ मुकदमा...

वाराणसी :: आज कपसेठी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, दस पर हुआ मुकदमा...

वाराणसी :: आज कपसेठी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, दस पर हुआ मुकदमा…

चन्दौली सेवापुरी : कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका बाजार गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे से दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

उक्त गांव में जित्तू मोदनवाल व गुंजा देवी के परिवार के बच्चे खेल रहे थे। तभी दोनों पक्षों के बच्चों में गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी आपस में भीड़ गए और लाठी – डंडे चलने लगा।

 

मारपीट में एक पक्ष से जीतू मोदनवाल व दूसरे पक्ष से सिपटु हलवाई के सिर में चोट आई। जित्तू मोदनवाल की तहरीर पर मुन्नी , सिपटू , गुंजा , बबलू , किशन , रोमा देवी और दूसरे पक्ष से जीतू मोदनवाल , प्रीतम , गीता , प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!