A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का निधन प्रयागराज।

IMG 20240927 WA0007

*पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का निधन

प्रयागराज।

मेजा विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। यही कारण है कि वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिये थे, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे।उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!