A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पितृपक्ष मेला 2024में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*अतिथि देवो भवः*
आज दिनांक 27.09.2024 को पितृपक्ष_मेला_2024 में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी अपने परिवार के साथ विष्णुपद मंदिर पहुंचे तथा फल्गु नदी के तट पर पिंडदान किए।

इसके अलावा, हरियाणा से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री पी.के. महापात्रा जी और हैदराबाद से श्री के.पी.एस. प्रसाद जी ने भी अपने परिवार के साथ पिंडदान किए। इन गणमान्य व्यक्तियों ने फल्गु नदी के तट पर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे इस पवित्र मेले की गरिमा और बढ़ गई।

गया पुलिस सभी श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में, गया पुलिस के द्वारा सभी अतिथियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। सभी गणमान्य अतिथियों ने गया पुलिस एवं प्रशासन की कार्यशैली और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रशंसा की।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!