काली फिल्म…. अबैध हूटर और बिना नंबर प्लेट के वाहन पर बैरिया पुलिस क़ा एक्शन
बलिया।बैरिया पुलिस ने काली फिल्म अबैध हूटर सायरन औऱ जाति सूचक स्टिकर जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों और विनियमों के अनुसार अबैध है के खिलाफ अभियान चला कर मंगलवार को 77 वाहनों को सीज किया।जिसमें 03 बस,03 जीप,14 आटो व अन्य दोपहिया वाहन है।बैरिया पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को दोपहर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया तो वाहन स्वामियो में हड़कंप मच गया।एस एच् ओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 77 वाहनों को चालान किया गया।आमजन को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया गया।पुलिस ने लोगों को नशे के हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरुक किया गया।इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया।





















