बलिया

डॉ लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में धूमधाम से मनाया गया गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती

बलिया।डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया (बलिया )में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र नाथ कुंवर ने झंडा रोहण किया।ततपश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार चौबे ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे ने कहा कि यह दिन भरतीय इतिहास में स्वतंत्रता दिवस औऱ गणतंत्र दिवस की तरह ही राष्ट्रीय पर्व का दर्जा रखता है।इतिहास के पन्नो में यह दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।आज के दिन भारत के दो महान विभूतियों राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिन को खास तरीक़े से मनाया जाता है।विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया विद्यालय के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई।विद्यालय के सहायक अध्यापक संत कुमार सिंह राम मूर्ति सिंह धीरज कुमार सिंह जयप्रकाश तिवारी जय बहादुर सिंह अशोक सिंह अविनाश सिंह अमरनाथ यादव विजय प्रसाद विनोद कुमार सिंह बबीता सिंह संध्या सिंह नीतू सिंह ललिता देवी कृष्ण कुमार एवं समस्त रसोईया उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmailWhatsAppLinkedInTwitterXTelegram
Back to top button
error: Content is protected !!