बलिया

नही रहे समाजसेवी रामनारायण सिंह

बलिया।बैरिया क्षेत्र के मधुबनी निवासी समाजसेवी रामनारायण सिंह 76 वर्ष का निधन शनिवार को बी एच् यू में इलाज के दौरान हो गया।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया। जिसके कारण उनकी मौत की खबर सुनकर उनके निवास स्थान पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाज के लोगों और उनके शुभचिंतकों की भीड़ जूट गई। उनके शव का अंतिम संस्कार हरिश्चन्द्र घाट वाराणसी में किया गया। उनके आकस्मिक निधन पर बैरिया के प्रबुद्ध समाज के लोगों ने गहरा संवेदना प्रकट किया है।बताते चलें कि रामनारायण सिंह बैरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर के चाचा थे।उनके निधन पर भारी संख्या में भाजपा नेता व उनके सहयोगियों ने संवेदना व्यक्त की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!