A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में पार्टी की शानदार सफलता पर भाजपा के वरीय नेता Dr मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवम मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी गई।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत और जम्मू कश्मीर में पार्टी की शानदार सफलता पर भाजपा गया जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा एवं जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की सुदृढ़ता का परिणाम है। उनके अनुसार, भाजपा ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसका नतीजा यह ऐतिहासिक जीत है जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है, जिससे राज्य में विकास को एक नई दिशा मिली है। साथ ही, उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए चुनावों में भाजपा की शानदार सफलता को राज्य की जनता का पार्टी में विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ भाजपा के दृष्टिकोण का समर्थन किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत उनके अथक परिश्रम और जनता के अपार समर्थन के कारण संभव हुई है। राजेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी अब और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के शासन में दोनों राज्यों में विकास की गति और तेज होगी तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में पार्टी अपने प्रयास जारी रखेगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!