A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुर्गा पूजा एवम नवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण एवम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतू नगर पुलिस अधीक्षक महोदय गया के नेतृत्व में शेरघाटी थाना अंतर्गत व्यस्तम इलाके में फ्लैग मार्च किया गया।

आज, दिनांक 08.10.2024 को, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार, दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01, थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना और अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के द्वारा शेरघाटी थानान्तर्गत व्यस्ततम इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस मार्च का उद्देश्य जनता में विश्वास की भावना बढ़ाना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना, अपराधियों पर अंकुश लगाना और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!